फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: घर की दीवार छूते ही दो भाइयों को लगा करंट, एक की मौत; दूसरे की हालत नाजुक…सागोनी गांव की घटना

Sun, 25 Aug 2024 04:18 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP: दमोह जिले के पथरिया थाना को जेरठ चौकी अंतर्गत आने वाले सागौनीखुर्द गांव में रविवार सुबह घर पर खेल रहे दो सगे भाइयों को करंट लग गया। जिन्हें तत्काल की इलाज के लिए पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
रोती बिलखती मां
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया थाना को जेरठ चौकी अंतर्गत आने वाले सागौनीखुर्द गांव में रविवार सुबह घर पर खेल रहे दो सगे भाइयों को करंट लग गया। जिन्हें तत्काल की इलाज के लिए पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां एक भाई की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


बेटे की मौत के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल है। क्योंकि उसके सामने ही बेटे ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घर में आई सीलन के कारण यह घटना हुई है। सगौनीखुर्द गांव निवासी सुनील अहिरवार के दो बेटे कार्तिक 7 वर्ष और दूसरा अभि 5 वर्ष अपने घर पर खेल रहे थे। बारिश के चलते घर की दीवारें गीली थी, वहीं से बिजली की डोरी निकली थी, जिसमें कहीं कट लगा था। तभी दीवार में करंट फैल गया।

इधर, खेलते समय दोनों भाइयों ने जैसे ही दीवार को छुआ, उन्हें जोर से करंट लगा। गंभीर हालत में परिवार के लोग दोनों बच्चों को लेकर पथरिया अस्पताल पहुंचे, जहां सात वर्षीय कार्तिक को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया और दूसरे की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बेटे की मौत की जानकारी लगते ही मां बेसुध हो गई और रोने लगी। परिवार के लोग उसे समझा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें