फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: किराए की कार में गांजा की खेप लेकर आ रहे दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचकर भागने में हुआ हादसा

Sat, 01 Feb 2025 11:18 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

जबलपुर से गांजा लेकर आ रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाता था। 
विज्ञापन
आरोपियों से जब्त की गई कार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले की जबेरा पुलिस ने शनिवार शाम किराए की लग्जरी कार से 10 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जबलपुर से किराए की कार में गांजा लेकर आ रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर आरोपी भाग निकले, लेकिन सिग्रामपुर जैन मंदिर के पास उनकी कार टकरा गई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 1 लाख 62 हजार रुपये आंकी गई है।  

विज्ञापन

 
जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एक लाल रंग की टीयूवी कार (MP 20 CA 3640) को सिग्रामपुर में देखा गया। पुलिस ने पीछा किया, जिससे घबराकर आरोपियों ने भागने की कोशिश। इस दौरान कार जैन मंदिर के पास हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार से जबेरा निवासी दिनेश साहू और नितेश अहिरवार को 11 पैकेट गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि कार छिंदवाड़ा की श्वेता पाठक के नाम पर रजिस्टर्ड है। आरोपियों ने बताया कि जबेरा के रितेश जैन ने यह कार किराए पर दी थी। वहीं, आरोपियों के परिवार वालों का कहना है कि गांजा रितेश सेठ का है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी रितेश जैन फिलहाल फरार है, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

गांजा की सप्लाई चेन की जांच जारी
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाता था। पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि गांजा किसके द्वारा मंगवाया जाता था और किन-किन स्थानों पर इसकी सप्लाई की जाती थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें