फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: कार खाई में पलटी, शराब दुकान के मैनेजर की मौत, साथी घायल, बालाकोट से कैश लेकर लौट रहे थे

Thu, 05 Dec 2024 08:01 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के इमलिया चौकी क्षेत्र में एक कार खाई में पटल गई, हादसे में शराब दुकान के मैनेजर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की लेकर दो कारण सामने आए हैं।    
विज्ञापन
मृतक युवक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत इमलिया चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात शराब दुकान के मैनेजर की तेज रफ्तार कार खाई में पलटने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी कर्मचारी घायल हो गया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक बालाकोट शराब दुकान का मैनेजर था। हादसे की सूचना बिहार में रहने वाले मृतक के परिजनों को  दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


हादसे को लेकर दो कारण सामने आए हैं। पहला यह कि मैनेजर कार से दूसरे वाहन का पीछा कर रहा था। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। वहीं, दूसरी यह कि कार अचानक मोड़ पर बेकाबू हो गई, जिससे यह हादसा हो गया।

बुलेरो में दो युवक थे सवार
घटना के समय मैनेजर वीरेंद्र सिंह गुर्जर निवासी बिहार कार चला रहा था और साथी कर्मचारी महेंद्र बगल वाली सीट पर बैठा था। दोनों बालाकोट से इमलिया कैश लेकर आ रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। सूचना मिलते ही इमलिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मैनेजर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बिहार निवासी है मृतक
मृतक युवक अरविंद सिंह बिहार का रहने वाला था और बालाकोट शराब दुकान का मैनेजर था। वह जयसवाल शराब कंपनी में काम करता था, जो तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में शराब दुकानों का ठेका रखती है। दूसरे घायल साथी महेंद्र ने बताया कि वे लोग बालाकोट से इमलिया शराब दुकान का कैश लेकर आ रहे थे। इस दौरान मनका और हरदुआ के बीच बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसके बाद पुलिस हमें जिला अस्पताल लेकर आई। 

आज होगा पीएम
इमलिया चौकी प्रभारी अक्षेंद्र नाथ ने बताया कि मृतक का शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। बुधवार रात मृतक के परिजन दमोह पहुंचे हैं। आज गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले को जांच में लिया गया है।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें