यहां हो रही थी नींव की खुदाई
- फोटो : अमर उजाला
किसने किया बाल्टी भर सिक्के निकलने का दावा
मामले में नया मोड़ तब आया, जब मजदूर हीरा पटेल ने गंभीर आरोप लगाए। मजदूर का कहना है कि खुदाई के दौरान एक बाल्टी भरकर चांदी के सिक्के निकले थे, जिनका वजन करीब 30 से 35 किलो तक हो सकता है। आरोप है कि सिक्के मिलने के बाद मजदूरों को 500-500 रुपये देकर वहां से भगा दिया गया। मजदूर हीरा पटेल ने दावा किया कि प्रशासन को पूरी जानकारी नहीं दी गई और बड़ी मात्रा में सिक्के गायब कर दिए गए। हालांकि मकान मालिक आलोक सोनी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जितने सिक्के मिले, सभी प्रशासन को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने उल्टा मजदूरों पर ही कुछ सिक्के छिपाने का शक जताया।
मौके पर पहुंचा प्रशासन, निर्माण कार्य रुकवाया
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया गया और क्षेत्र को प्रशासनिक निगरानी में ले लिया गया। पुलिस ने मौके से 42 चांदी के सिक्के जब्त किए हैं। पूरे क्षेत्र में दिनभर लोगों का जमावड़ा लगा रहा और “दबे खजाने” को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
ये भी पढ़ें-
AIIMS के डॉक्टरों ने किया दूसरा पोस्टमार्टम, कल SC की विशेष पीठ करेगी सुनवाई, भाई ने उठाई CBI जांच की मांग