फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: सरकारी अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर मिली एक्सपायरी दवाएं, एसडीएम के निर्देश के बाद जब्त किए इंजेक्शन

Fri, 29 Nov 2024 04:07 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण में एसडीएम सौरव गंधर्व को गंदगी, अव्यवस्था और एक्सपायरी दवाएं मिलीं। उन्होंने दवाएं जब्त कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सफाई सुधार और गर्भवती महिलाओं के भोजन में सुधार के आदेश भी दिए। 
विज्ञापन
निरीक्षण करते एसडीएम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार दोपहर एसडीएम सौरव गंधर्व ने अचानक निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां सामने आईं। उन्होंने अस्पताल में जगह-जगह फैली गंदगी, ब्लड बैंक की अव्यवस्था और सरकारी मेडिकल स्टोर में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं मिलने पर नाराजगी जताई।

एसडीएम ने निर्देश दिया कि एक्सपायरी दवाओं को तुरंत जब्त किया जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा के लिए ऐसी लापरवाहियां बर्दाश्त नहीं होंगी। सफाई व्यवस्था और गर्भवती महिलाओं के भोजन की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश भी दिए गए। एसडीएम ने बीएमओ को इस मामले में जवाबदेह व्यक्तियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए और अस्पताल में समय-समय पर निरीक्षण जारी रखने का आश्वासन दिया।

एसडीएम ने कहा कि एक्सपायरी दवाओं का उपयोग मरीजों के लिए घातक हो सकता है। उन्होंने नागरिकों से भी साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। यह उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा का पहला निरीक्षण था, जहां उन्होंने पूरे अस्पताल की स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण करते एसडीएम

 

निरीक्षण करते एसडीएम

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें