फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh School Auto Overturned: दमोह में स्टूडेंट्स को ले जा रहा ऑटो भयानक तरीके से पलटा, छात्र उछलकर बाहर आए

Mon, 09 Dec 2024 09:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि हादसा कितना भयंकर था कि ऑटो के अंदर क्षमता से अधिक छात्र बैठे हुए थे और जैसे ही ऑटो पलटा तो कुछ छात्र उछलकर बाहर आ गए। 
विज्ञापन
ऑटो पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के सामने सोमवार सुबह स्कूली छात्राओं को लेकर आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें करीब आठ छात्र घायल हो गए, दो छात्राओं को ज्यादा चोट आई है। सभी घायल छात्रों को स्थानीय लोगों के द्वारा निजी वाहन की मदद से तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।  जहां उनका इलाज किया गया।

विज्ञापन


घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि हादसा कितना भयंकर था कि ऑटो के अंदर क्षमता से अधिक छात्र बैठे हुए थे और जैसे ही ऑटो पलटा तो कुछ छात्र उछलकर बाहर आ गए। जानकारी के अनुसार, बांसा तारखेडा गांव से करीब आठ छात्राएं शहर के जेपीबी स्कूल में पढ़ाई करने के लिए आ रही थी। देवरान गांव से एक ऑटो आ रहा था, जिसने बांसा गांव से आठ छात्रों को बैठाया और दमोह में स्कूल छोड़ने के लिए आ रहा था। 

दमोह-सागर स्टेट हाइवे पर सागर नाका चौकी के सामने जैसे ही ऑटो डीजल भरने के लिए मुड़ा तभी रफ्तार अधिक होने के कारण ऑटो अनियंत्रित हो गया और पलट गया। ऑटो के अंदर बैठे कुछ छात्र उछलकर बाहर भी गिरे। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई। ऑटो पलटते ही पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद घायल छात्रों को इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहां बाकी छात्रों को मामूली चोट आने पर उन्हें घर भेज दिया। वहीं, दो छात्रा शालिनी ठाकुर और संजना ठाकुर को अधिक चोट आई थी, जिन्हें उनके परिजन जिला अस्पताल के बाद निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।
विज्ञापन


सागर नाका चौकी में पदस्थ आरक्षक गौरव ठाकुर ने बताया कि जैसे ही ऑटो पलटने की सूचना मिली, वह मौके पर पहुंचे थे। लेकिन, स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल ही घायल छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। ऑटो को जब्त कर चौकी में रखवाया गया।

एक छात्र संजना ठाकुर के चाचा धरम सिंह ठाकुर ने बताया कि छात्राओं के पेपर चल रहे थे। इसलिए करीब आठ छात्राएं ऑटो में सवार होकर जेपीबी स्कूल आ रही थी। लेकिन सागर नाके के समीप यह हादसा हो गया। बाकी छात्रों को मामूली चोट आई थी। केवल शालिनी और संजना को अधिक चोट थी। इसके बाद में इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें