फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: सिविल ड्रेस में किराये की गाड़ी में गए रेंजर और अवैध उत्खनन पर की कार्रवाई, दो ट्रेक्टर पकड़े

सार

रेंजर ने बताया कि किराये की गाड़ी लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया। दबिश दी और रास्ता बदलकर गए तो सीगोन गांव से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में जंगल का पत्थर भरकर ले जाया जा रहा था। उन्हें वन विभाग टीम ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली जब्त करते रेंजर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में हटा वनपरिक्षेत्र के रेंजर ऋषि तिवारी ने बुधवार शाम को सिविल ड्रेस में किराये की गाड़ी का उपयोग कर बटियागढ़ क्षेत्र में अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने अवैध पत्थरों से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए।

विज्ञापन


रेंजर तिवारी ने बताया कि कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि बटियागढ़ के जंगली इलाके से खनन माफिया बड़े पैमाने पर अवैध पत्थर निकालकर बेच रहे हैं। इस पर कार्रवाई के लिए उन्होंने अवैध उत्खनन करने वालों की रैकी की और बुधवार को किराए की गाड़ी में सिविल कपड़ों में क्षेत्र का भ्रमण किया। इस योजना का उद्देश्य था कि किसी को शक न हो और वे माफिया को पकड़ सकें।  सीगोन गांव के पास, वन विभाग की टीम ने देखा कि दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जंगल से अवैध पत्थर लादकर ले जा रहे थे। तुरंत कार्रवाई करते हुए इन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया और उन्हें बटियागढ़ पुलिस थाना परिसर में रखा गया।

सरकारी वाहन से बचने की कोशिश 
रेंजर तिवारी ने बताया कि वन माफिया अक्सर सरकारी वाहन देखकर भाग जाते हैं, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है। इसी कारण उन्होंने इस बार नई योजना बनाकर किराए की गाड़ी का उपयोग किया और सफलता हासिल की। इस पूरी कार्रवाई में रेंजर तिवारी के साथ डिप्टी रेंजर जगदीश सैनी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें