फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: शहर का पहला स्वच्छता गीत ‘मत करो न यार’ का पोस्टर विमोचन, पशुपालन मंत्री और पूर्व वित्तमंत्री रहे मौजूद

Tue, 28 Jan 2025 11:16 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

गीत के माध्यम से लोगों को कचरा न करने पान-गुटखा खाकर यहां वहां न थूकने सहित कई प्रकार से शहर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस गीत के बोल 'मत करो न यार, शहर हमारा है' के तहत विनम्र भाव से शहर वासियों से निवेदन किया गया है। 
विज्ञापन
पोस्टर का विमोचन करते मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह शहर के पहले स्वच्छता गीत 'मत करो न यार' का पोस्टर विमोचन मानस भवन में आयोजित 'लोक उत्सव पर्व भारत पर्व' कार्यक्रम के दौरान किया गया। पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल के द्वारा यह विमोचन किया किया गया। इस मौके पर पूर्व वित्तमंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया कलेक्टर सुधीर कोचर के साथ एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मत करो न यार गीत को ओम शिव शक्ति फिल्मस के निर्माता निर्देशक दमोह जिले के युवा बॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर हरीश पटेल ने मुंबई से रिकॉर्ड करवाया है। इसके प्रथम पोस्टर विमोचन के बाद जल्दी ही शहर में इसकी अलग-अलग क्षेत्र में शूटिंग शुरू होने जा रही है। हरीश ने बताया कि 2015 में स्वच्छता रैंकिंग में दमोह सबसे निचले पायदान पर आया था, उसके बाद सभी की कोशिश से हम टॉप 100 में जगह बनाने में कामयाब हुए। इस गीत के माध्यम से हम लोगों को कचरा न करने, पान गुटखा खाकर यहां वहां न थूकने आदि कई प्रकार से शहर को स्वच्छ रखने की जागरूकता के लिए प्रेरित करेंगे।

बता दें हरीश पटेल मुंबई में अपने फिल्म कार्यों के साथ-साथ दमोह जिले में भी हमेशा लोगों को जागरूक करने वाली फिल्मों को बनाते रहते हैं और दमोह का नाम गौरवान्वित करते रहे है। हरीश ने कहा कि वर्तमान दमोह कलेक्टर द्वारा विगत 31 सप्ताह से लगातार स्वयं सुबह 7 से 9 तक शहर में सफाई अभियान पर कार्य किया जा रहा है। मैं उनकी इस पहल से बेहद प्रभावित हूं और उनसे विचार विमर्श करने के बाद उनके मार्गदर्शन में लोगों को स्वच्छता के लिए जागृत करने के लिए इस गीत को माध्यम चुना है।
विज्ञापन


पोस्टर विमोचन के दौरान मत करो न यार के स्लोगन की टी-शर्ट का विमोचन भी किया गया। साथ ही इसके स्टिकर और मोबाइल कवर भी बनवाए गए हैं। दो पहिया वाहनों कार के स्टेरिंग मोबाइल के कवर आदि पर मत करो न यार के स्लोगन लगाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें