फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता शर्मसार: जमीन विवाद में बड़ी मां ने गला दबाकर की थी तीन साल के अनिरुद्ध की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 10 May 2026 04:29 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के महुआखेड़ा गांव में तीन वर्षीय अनिरुद्ध लोधी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार जमीन विवाद में उसकी बड़ी मां राजकुमारी लोधी ने पहले बच्चे का अपहरण किया, फिर गला दबाकर हत्या कर शव भूसे के ढेर पर फेंक दिया।
विज्ञापन
दमोह में तीन साल के बच्चे की कातिल उसकी बड़ी मां निकली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया एक तरफ मातृ दिवस मना रही है, तो दमोह में इस दिन ममता शर्मसार होने का मामला सामने आया है। बड़ी मां ने तीन साल के बच्चे की जमीन विवाद में हत्या कर दी थी। दमोह पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

विज्ञापन


दमोह जिले के तेजगढ़ थाना की इमलिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत महुआखेड़ा गांव में तीन साल के मासूम अनिरुद्ध सिंह लोधी हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस बड़ी मां की गोद में बच्चा खेलता था, वही उसकी कातिल निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि पारिवारिक जमीन विवाद की रंजिश में आरोपी महिला राजकुमारी लोधी ने पहले मासूम का अपहरण किया, फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए बच्चे के सिर पर पत्थर भी पटक दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- फतेहपुर अपहरण कांड में बड़ा खुलासा: मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र गिरफ्तार, युवती और 3 माह की बच्ची सुरक्षित बरामद
विज्ञापन


आंगन से अचानक गायब हुआ था अनिरुद्ध
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर अनिरुद्ध घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एसडीआरएफ टीम को मौके पर लगाया गया। पूरी रात गांव और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यहां तक कि संदेह के आधार पर एक गहरे कुएं का पानी तक खाली कराया गया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। ग्रामीणों ने गांव के पास एक संदिग्ध सफेद कार देखे जाने की बात भी पुलिस को बताई थी।

भूसे के ढेर पर मिला शव, गांव में मच गया हड़कंप
शनिवार दोपहर घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में रखे भूसे के ढेर पर मासूम का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका गहरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर जांच के दौरान पुलिस ने परिवार और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की। इसी दौरान आरोपी महिला राजकुमारी लोधी के बयान संदिग्ध पाए गए। शक के आधार पर पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसके हत्या करना कबूल कर लिया।

ये भी पढ़ें- दमोह में तीन साल के मासूम की हत्या, अपहरण के बाद भूसे के ढेर पर मिला शव; घर के आंगन से गायब हुआ था

जहर देकर मारने की कोशिश, फिर दबाया गला
रविवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपी महिला ने पहले बच्चे को जहर देकर मारने की कोशिश की थी। जब बच्चा तड़पने लगा तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए सिर पर पत्थर पटक दिया। हत्या के बाद आरोपी महिला ने शव को रात के अंधेरे में घर के पास ही भूसे और कचरे के ढेर पर फेंक दिया, ताकि मामला अपहरण का लगे और पुलिस जांच दूसरी दिशा में चली जाए।
विज्ञापन


जमीन विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी महिला ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। एसपी आनंद कलादगी ने कहा कि मामले में शुरुआती स्तर पर लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

गांव में पसरा मातम, मासूम की मौत से हर आंख नम
तीन साल के मासूम की बेरहमी से हत्या की खबर के बाद पूरे महुआखेड़ा गांव में शोक का माहौल है। जिस बच्चे की तलाश में पूरा गांव रातभर जुटा रहा, उसका शव मिलने के बाद परिजन बदहवास हो गए। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश जताकर आरोपी महिला के विरुद्ध कड़ी कार्य अभी की मांग की है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें