फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: बैंक में नकली सोना रखकर फाइनेंस कराने आए बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, तीन गिरफ्तार

Fri, 15 Nov 2024 10:55 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

धोखाधड़ी के प्रयास में नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इससे पहले आरोपियों ने और कहां-कहां ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
हटा पुलिस थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा में संचालित एक गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में नकली सोना जमा कर लोन लेने का मामला सामने आया है। जांच में सोना नकली होने का खुलासा होने पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर हटा थाना पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हटा थाना टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पवन पिता रामेश्वर अहिरवार (26)  मणप्पुरम फाइनेंस बैंक में मैनेजर हैं। उन्होंने थाने आकर एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि 12 नवंबर की दोपहर एक लाल रंग की ऑल्टो कार (क्रमांक एमपी 21 सीए 2889) से दो युवक और एक नाबालिग बैंक आए थे। वे चार जोड़ी सोने की चूड़ियां, दो अंगूठियां, एक हार और दो झुमकी पर लोन फाइनेंस कराने के लिए लाए थे।

लोने देने से पहले सोने की जांच कराई गई, तो वह नकली निकला। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों युवकों के खिलाफ हटा थाने में धारा 319 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई। जांच में एक आरोपी सोनू पिता जितेंद्र मिश्रा (31) निवासी ग्राम मझौली जिला जबलपुर के रूप में पहचाना गया। गिरफ्तार के बाद उसने अपने साथी रामजी पिता नंदकुमार यादव (21) और एक नाबालिग लड़के के साथ इस घटना को अंजाम देने की जानकारी दी।
विज्ञापन


गुरुवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसके पहले उन्होंने और कहां-कहां ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें