फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: मगदूपूरा तालाब में रिसाव के बाद ग्रामीणों में हड़कंप, मौके पर पहुंचे अधिकारी

Wed, 25 Sep 2024 05:52 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP: जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक के मगदूपूरा गांव में बने तालाब में पानी का रिसाव शुरू हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों को जानकारी देने के बाद वह मौके पर पहुंचे और रिसाव कहां से हो रहा है इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन
मगदूपूरा तालाब में रिसाव के बाद ग्रामीणों में हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक के मगदूपूरा गांव में बने तालाब में पानी का रिसाव शुरू हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों को जानकारी देने के बाद वह मौके पर पहुंचे और रिसाव कहां से हो रहा है इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन


बता दें तेंदूखेड़ा ब्लॉक में बनाए गए तालाबों की ठीक तरीके से देखरेख न होने के कारण इनमें पानी का रिसाव होने लगा है। कुछ दिन पहले ग्राम धनगौर के तालाब से रिसाव शुरू हुआ था, जिसे बंद किया गया था और अब दूसरे तालाब में यह हालात बने हैं। ग्राम झलोन और मगदूपूरा के बीच में बना तालाब में रिसाव शुरू हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पहले विभाग को दी अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया तो अन्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जानकारी लगते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे तालाब का निरीक्षण किया और बाद में बताया कि पानी का रिसाव जरूर हो रहा है, मगर नुकसान जैसे कोई स्थिति समझ में नहीं आ रही।

अनदेखी करते हैं अधिकारी
झलोन जलाशय से पानी रिसाव की सुचना ग्रामीणों ने सबसे पहले जल संसाधन विभाग के अधिकारियो को देने का प्रयास किया। मगदूपूरा निवासी प्रताप पटेल ने बताया तालाब से पानी तेज रफ्तार से बहने लगा था l कुछ लोगों ने मुझे सूचना दी, मैंने तत्काल तालाब की सूचना देने जल संसाधन विभाग के एसडीओ को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। बाद में मामले की सूचना दमोह कलेक्टर को दी फिर अधिकारी पहुंचे। मुकेश जैन ने बताया की मंगलवार को पहले राजस्व विभाग उसके बाद जनपद सीईओ मौके पर पहुंचे, लेकिन साथ में जलसंसाधन विभाग से कोई कर्मचारी मौके पर नहीं आया। जबकि ये कार्य जल संसाधन विभाग का है और हमेशा लापरवाही करते है।
विज्ञापन


ये है स्तिथि
जलाशय झलोन सागर के मुख्य मार्ग से कुछ ही दूरी पर है। इस तालाब से सैकड़ों हेक्टेयर भूमि की सिचाई होती है। तालाब काफी पुराना है और वर्ष 1999 में यह तालाब फुट चूका था। जिससे तालाब से लगा गांव मगदूपूरा जलमग्न होने की कगार में पहुंच गया था। जिसमें सुधार हो गया था। कुछ समय से यहां पानी का रिसाव शुरू हुआ था। जिसके बाद मगदूपूरा गांव के लोगों में भय का माहौल बन गया है।

क्योंकि 25 वर्ष पूर्व हुई दुर्दशा के बाद ग्रामीण दूसरी बार वह परेशानी का सामना नहीं करना चाहते। इसलिए उन्होंने तालाब का रिसाव देखा और तत्काल इसकी सूचना पहले जल संसाधन विभाग को देने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया उसके बाद दमोह कलेक्टर को मामले से अवगत कराया गया फिर अधिकारी मौके पर पहुंचे। तेंदूखेड़ा एसडीएम अभिनाश रावत के साथ नायब तहसीलदार चंद्रशेखर शिल्पी मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी लेने के बाद बताया की तालाब से पानी के रिसाव की सूचना मिली थी। जिसके बाद मोके पर जाकर निरिक्षण किया गया। उन्होंने बताया की तालाब में तीन जगह से पानी का रिसाव हो रहा था। वहीं ग्रामीणों ने बताया की न तो तालाब के पास सूचक बोर्ड लगा है न इसकी कभी साफ सफाई हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें