फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों विवाद, पांच घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 08 Nov 2024 11:40 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

सुरादेही गांव में जमीनी विवाद को लेकर ठाकुर परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सुरादेही में गुरुवार रात जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। घायलों को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुरादेही गांव में जमीनी विवाद को लेकर ठाकुर परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में एक पक्ष के संतोष सिंह पिता कोमल (38), अरविंद पिता कोमल (34) और गोविंद पिता लक्ष्मण (39) ने बताया कि उन पर ईंट और सरिया से हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के दीपेंद्र पिता उद्देश्य (26) और नरेश पिता गणेश (22) ने बताया कि उन पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर घायल किया गया। पुलिस ने सभी पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

गाली-गलौज को लेकर विवाद में चार घायल 
इसी तरह दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चौरई गांव में गुरुवार रात गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घायलों में सुरेंद्र पिता भूपेंद्र सिंह (40), इंद्रजीत पिता मेघराज (44), डाल सिंह (51) और रत्नेश सिंह (31) शामिल हैं। इन पर लोहे की सरिया, लाठी और पाइप से हमला कर बुरी तरह घायल किया गया। जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आनंद कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए। मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें