फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर, एक की मौत और तीन लोग घायल

Wed, 11 Dec 2024 08:48 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के संजय नगर के पास मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई, हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। उधर, दमोह सागर स्टेट हाइवे पर कोहरे के कारण बाइक सवार युवक खड़े पिकअप वाहन से टकराकर घायल हो गया। 
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर के पास मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी घटना में दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर कोहरे के चलते बाइक सवार युवक खड़े पिकअप वाहन से टकराकर घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राहुल पिता डालचंद साहू (30) निवासी हटा अपनी बाइक से पन्ना जिले के सिमरिया जा रहे थे। रास्ते में सीताराम पिता फकीरा और उनकी पत्नी केरा बाई निवासी लुधनी ने आगे तक छोड़ने के लिए लिफ्ट मांगी। राहुल ने उन्हें बाइक पर बैठा लिया और आगे ले जा रहा था। इसी दौरान, सामने से आ रहे बाइक चालक डरे पिता भूपत बाल्मीकि (38) निवासी गडोखर थाना अमानगंज हटा की ओर जा रहे थे। संजय नगर के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें चारों लोग घायल हो गए।

घायलों को 100 डायल और 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से डरे पिता भूपत बाल्मीकि को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शेष तीन घायलों का हटा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


खड़ी पिकअप से टकराया बाइक सवार
जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी बाईपास पर मंगलवार रात सड़क पर खड़ी एक पिकअप से बाइक सवार आजाद पिता रघुवीर सुमन टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। कोहरा छाने के कारण बाइक सवार को पिकअप वाहन दिखाई नहीं दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें