फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव महासभा ने जेसीबी मशीनों के साथ निकाली शोभायात्रा

Tue, 27 Aug 2024 08:37 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

किल्लाई नाके पर स्थित ग्वाल बाबा के मंदिर में यादव समाज के लोगों ने विधिवत पूजन किया, जिसके बाद शोभायात्रा की शुरुआत हुई। इस शोभायात्रा में यादव समाज के सैकड़ों लोगों के अलावा अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल जेसीबी मशीन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम चारों ओर रही। मंदिरों में धार्मिक आयोजन के साथ ही घरों में देर रात तक विधि-विधान से भगवान का पूजन किया गया। सोमवार दोपहर यादव महासभा द्वारा ग्वाल बाबा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र जेसीबी मशीन रही। सड़क के जिस मार्ग से शोभायात्रा निकलती, जेसीबी मशीन को देखने के लिए लोग रुक जाते।
विज्ञापन


किल्लाई नाके पर स्थित ग्वाल बाबा के मंदिर में यादव समाज के लोगों ने विधिवत पूजन किया, जिसके बाद शोभायात्रा की शुरुआत हुई। इस शोभायात्रा में यादव समाज के सैकड़ों लोगों के अलावा अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए। शहर में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। डीजे की धुन पर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी से जुड़े गीतों पर युवा नाचते-गाते चल रहे थे। भगवान श्री कृष्ण के जन्माष्टमी के मौके पर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बनी जेसीबी
यादव समाज द्वारा शहर में निकाली गई शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल थे। साथ ही कई जीवंत झांकियां भी चल रही थीं। वहीं, करीब दस से अधिक जेसीबी मशीनें भी शोभायात्रा में शामिल थीं, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जबलपुर नाका, अस्पताल चौराहा, घंटाघर, बस स्टैंड से होते हुए वापस शोभायात्रा ग्वाल बाबा चबूतरा पहुंची।
विज्ञापन

सरपंच जयपाल यादव ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर जिला यादव महासभा द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अपराधियों पर लगातार बुलडोजर से कार्रवाई की जा रही है। इसी से प्रेरित होकर शोभायात्रा में जेसीबी मशीनों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें