फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: कबाड़ लेकर दिल्ली जा रहे ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

Sat, 17 Jan 2026 05:38 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

कबाड़ लेकर छत्तीसगढ़ से दिल्ली जा रहे ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ड्राइवर ने तुरंत ट्रक को सड़क किनारे रोका और कंडक्टर के साथ बाहर कूद गया। समय रहते आग पर नियंत्रण कर लिया गया।
 
विज्ञापन
कबाड़ से भरे चलते ट्रक में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जलहरी गांव के समीप चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। छत्तीसगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहे कबाड़ से भरे ट्रक से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। खतरे को भांपते हुए ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे रोका और कंडक्टर के साथ चलते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन




आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा ट्रक उसकी चपेट में आ गया। घटना को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पाइप लाइन व मोटर पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore: राहुल गांधी ने इंदौर में कहा- ये कैसा स्मार्ट सिटी माॅडल, जहां पानी पीने से मौतें हो रही हैं
विज्ञापन


आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक में भरे पूरे कबाड़ को सड़क किनारे फेंक दिया गया, जिससे आग फैलने से रोकी जा सकी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर जाम जैसे हालात बने लेकिन पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से यातायात सुचारू रखा गया। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें