फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: घर में कराया प्रसव, अधिक खून बहने से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, जांच शुरू

Wed, 04 Dec 2024 09:24 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने परिजनों से बात की तो पता चला कि महिला की डिलीवरी घर में कराई जा रही थी। इस दौरान अधिक खून बहने से महिला की हातल बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
शवगृह के बाहर खड़े परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक के छोटी देवरी निवासी एक महिला की घर में डिलीवरी कराते समय मंगलवार को हालत बिगड़ गई। अत्यधिक ब्लीडिंग होने के कारण परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ला रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलने पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) डॉ. रीता चटर्जी जांच के लिए गांव पहुंचीं।

विज्ञापन


बता दें कि सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के अस्पताल में सुरक्षित प्रसव के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दाई से प्रसव कराते हैं, जिससे कभी-कभी महिलाओं की जान चली जाती है। यही छोटी देवरी निवासी सीमा आदिवासी के साथ भी हुआ।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने परिजनों से बात की तो पता चला कि महिला की डिलीवरी घर में कराई जा रही थी, जबकि उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल ले जाना चाहिए था। महिला का नाम सीमा (22) पति प्रमोद आदिवासी बताया गया है।
विज्ञापन


दोपहर में महिला का शव जिला अस्पताल लाया गया और पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, उसके बच्चे को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। बच्चा स्वस्थ होने के कारण शाम को परिजनों को सौंप दिया गया।

डॉ. चटर्जी ने बताया कि सूचना मिलने पर वे मामले की जांच के लिए गांव गईं। वहां पर पता चला कि महिला की डिलीवरी घर में कराई जा रही थी। परिजनों को दाई से डिलीवरी न कराकर उसे जिला अस्पताल लेकर जाना चाहिए था। डिलीवरी के बाद महिला के पेट से अत्यधिक खून बहा। गर्भनाल से निरंतर खून बहने की वजह से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। महिला का पोस्टमार्टम भी कराया गया है, ताकि मौत के अन्य कारणों का पता चल सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें