फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: नगर पालिका ने 20 बकायादारों की दुकानें की सील, नोटिस देने के बाद भी राशि जमा नहीं करने पर कार्रवाई

Thu, 21 Nov 2024 12:41 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह नगर पालिका ने गुरुवार को 20 दुकानदारों की दुकानों को सील कर दिया, क्योंकि वे बकाया किराया जमा नहीं कर रहे थे। पहले भी उन्हें नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन दुकानदारों ने इसका पालन नहीं किया। यदि आगे भी राशि जमा नहीं की गई, तो दुकानों को नीलाम किया जाएगा।  

विज्ञापन
दुकान में तालाबंदी करते कर्मचारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह नगर पालिका के राजस्व अमले ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए किराया न चुकाने वाले 20 दुकानदारों की दुकानें सील कर दीं। इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया। नगर पालिका ने इन दुकानदारों को लंबे समय से नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने की चेतावनी दी थी, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन


राजस्व टीम ने सबसे पहले सरकारी बस स्टैंड के पास पांच दुकानों को सील किया। इसके बाद टाउन हॉल और मानस भवन में स्थित 15 दुकानों पर ताला लगा दिया गया। नगर पालिका के कर्मचारी लक्ष्मण कसौटिया ने बताया कि इन दुकानदारों को पहले भी नोटिस देकर भुगतान के लिए समय दिया गया था। एक सप्ताह पहले उन्हें अंतिम चेतावनी दी गई थी कि अगर वे बुधवार तक बकाया राशि जमा नहीं करेंगे, तो दुकानें सील कर दी जाएंगी।

दुकानदारों ने किराया चुकाने के बजाय मोहलत मांगी, लेकिन नगर पालिका ने इस बार सख्त कदम उठाने का फैसला किया। अब यदि बकाया राशि नहीं जमा की जाती है, तो इन दुकानों को निरस्त कर नीलाम करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगर पालिका की इस कार्रवाई का उद्देश्य राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ प्रशासनिक सख्ती का संदेश देना है। नगर पालिका के अधिकारियों ने कहा कि शहर में अन्य दुकानदारों को भी समय पर किराया जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें