फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: तेज रफ्तार कार की टक्कर से एमआर की मौत, कार चालक डिक्स के सहारे कार लेकर भागा; टोल नाके से गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 06:45 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP: पुलिस ने कार का पीछा किया तो वह पाटन टोल टेक्स के समीप खड़ी मिली। स्कूटी थार के ड्राइवर साइड के पहिये में लगी थी, जिससे टायर फट गया, लेकिन भय के कारण कार चालक फटे टायर और डिक्स के भरोसे कार को भगा ले गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कूटी और कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत 27 मिल पर गुरूवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवार एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक डिक्स के सहारे से जबलपुर की ओर भाग निकला, जिसे तेंदूखेड़ा पुलिस ने पाटन थाने के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन


तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवाल ने बताया कि उन्हें दोपहर 3:30 बजे करीब खबर मिली थी कि 27 मील के पास एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक स्कूटी सवार व्यक्ति मौत हो गई है। मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई, तो पता चला कि मृतक मुकेश कुंदनानी निवासी जबलपुर एमआर है और स्कूटी से कॉल करने के लिए तेंदूखेड़ा आ रहा था।

तभी तेंदूखेड़ा मार्ग से जबलपुर की ओर जा रहे कार चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला टायर फूट गया और चालक घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकला था, जिसे पाटन थाना क्षेत्र में पकड़ लिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। टीआई अहिरवाल ने बताया कि घटनास्थल पर सहजपुर गांव निवासी गुड्डू दुबे मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना देखी और उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी थी। गुड्डू दुबे ने बताया कि कार चालक स्कूटी सवार को टक्कर मार कर भाग निकला था। वह जैसे ही स्कूटी सवार के पास पहुंचे, तो उसकी सांसे थम चुकी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर की।

टोल नाके पर खड़ी मिली कार
घटना के बाद पुलिस ने जब कार का पीछा किया तो वह पाटन टोल टैक्स के समीप खड़ी मिली। पुलिस ने थार की हालत देखी तो दंग रह गई। क्योंकि स्कूटी थार के ड्राइवर साइड के पहिए में लगी थी, जिससे टायर भी फट गया, लेकिन भय के कारण कार चालक फटे टायर और डिक्स के भरोसे कार को भगा ले गया, लेकिन बाद में पकड़ा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें