फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल 83 किलो मिल्क केक और लच्छा बर्फी की गई जब्त

Fri, 25 Oct 2024 09:21 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

हटा में जय बजरंग होटल से मिल्क केक एवं लच्छा बर्फी के नमूने जांच के लिए गए। जांच के दौरान परिसर में संग्रहित एक क्विंटल 83 किलो बाजार मूल्य 51 हजार 240 रुपये का मिल्क केक एवं लच्छा बर्फी को जब्त किया गया।
विज्ञापन
मिल्क केक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में दीपावली के त्योहार पर अमानक मिठाइयों का विक्रय न हो पाए, इसलिए खाद्य विभाग के द्वारा दमोह और हटा में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने शहर एवं हटा नगर स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों एवं खोवा भंडार का निरीक्षण किया। इसमें एक क्विंटल 83 किलो मिल्क केक एवं लच्छा बर्फी को जब्त किया गया। इस कार्रवाई के बाद मिठाई का विक्रय करने वाले दुकानदार सकते में हैं।

विज्ञापन


दमोह में घंटाघर स्थित श्री हनुमान गढ़ी स्वीट्स का निरीक्षण करके मिल्क केक का नमूना जांच के लिए लिया गया। हटा नगर में मंदिर मस्जिद चौराहा स्थित श्री जय बजरंग होटल से मिल्क केक एवं लच्छा बर्फी के नमूने जांच हेतु लिए गए। जांच के दौरान परिसर में संग्रहित एक क्विंटल 83 बाजार मूल्य 51 हजार 240 रुपए का मिल्क केक एवं लच्छा बर्फी को जब्त किया गया।

बस स्टैंड हटा में मजार के पास स्थित नितिन भवानीदीन अग्रवाल के खोवा भंडार के स्टोर रूम में डीप फ्रीजर में संग्रहित खोवा के नमूने जांच के लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। साथ ही मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी की सहायता से मिठाई एवं खोवा सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की मौके पर जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें