फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: कुत्ते का शिकार करते समय दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत, घाट बम्होरी गांव की घटना

Wed, 01 Jan 2025 11:30 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के सागौनी वन परिक्षेत्र में तेंदुआ दिखने से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुआ ब्यारमा नदी के पास कुत्ते का शिकार करता दिखा, और उसके पद चिन्ह मिले हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और तुरंत सूचना देने की सलाह दी है। निगरानी और रेस्क्यू की तैयारी जारी है। 
विज्ञापन
तेंदुए के पदमार्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के सागौनी वन परिक्षेत्र में आने वाले घाट बम्होरी गांव में तेंदुआ दिखने के बाद ग्रामीणों ने दहशत फैल गई है। तेंदुआ कुत्ते का शिकार करने उसके पीछे दौड़ रहा था। इसके बाद वन अमले को भी सूचित किया गया। वन कर्मियों ने खोजबीन की तो पद मार्क मिले हैं। तेंदुआ नदी के पास दिखा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की दोपहर ब्यारमा नदी के पास तेंदुआ दिखाई दिया था, जो कुत्तों का शिकार करने उनके पीछे दौड़ रहा था। इसके बाद ग्रामीण दहशत में आ गए और नदी के पास जाने से अन्य लोगों को रोका। नदी की रेत में तेंदुए के पद चिन्ह भी ग्रामीणों को मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर घटेरा बीट गार्ड सुधीर अवस्थी ने मौके पर जाकर देखा, लेकिन तेंदुआ जंगल में भाग गया हालांकि उसके पद मार्क मिलने से तेंदुए की पुष्टि हो गई है।

सागौनी रेंजर अखिलेश चौरसिया ने बताया कि तेंदुए के बच्चे के पद चिन्ह हैं। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि रात्रि में अकेले न घूमें और तेंदुए से सतर्कता बरतें। वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है। यदि तेंदुआ आबादी क्षेत्र में घुसता है, तो इसकी जानकारी तुरंत देने का आग्रह किया गया है, जिसके बाद विभाग के द्वारा रेस्क्यू टीम भेजकर पकड़ा जाएगा। बता दें इस इलाके में पहले भी तेंदुए दिखाई दिए है समीपी पन्ना जिले का जंगल होने के कारण तेंदुए मिलना आम बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें