फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: नोहटा महोत्सव में लखवीर सिंह लख्खा, शहनाज अख्तर और पलक मुछाल देंगे प्रस्तुति, हेलीकॉप्टर राइड होगी खास

Sat, 08 Feb 2025 06:10 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

नोहटा महोत्सव को लेकर हुई बैठक में महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई। इस बार महोत्सव का विशेष आकर्षण हेलीकॉप्टर राइड रहने वाली है। साथ ही सांस्कृतिक संध्या में लखवीर सिंह लख्खा, शहनाज अख्तर और पलक मुछाल अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबेरा विधानसभा के नोहटा में नोहटा महोत्सव 18 से 26 फरवरी तक भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नोहलेश्वर मेला का आयोजन होगा, जबकि 22 से 26 फरवरी तक संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम में मशहूर गायक लखवीर सिंह लख्खा, शहनाज अख्तर और पलक मुछाल अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

विज्ञापन


नोहटा महोत्सव को लेकर हुई बैठक में जबेरा विधायक और संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे यह कार्यक्रम और अधिक भव्य बन सके। इसके अलावा हेलीकॉप्टर राइडिंग की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को नया अनुभव मिल सके।

बैठक में विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के भाई सत्येंद्र सिंह ने आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। एसडीएम सौरभ गंधर्व ने व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि साफ-सफाई, पेयजल, चलित शौचालय, सुरक्षा और कलाकारों के रहने की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


नोहटा महोत्सव की शुरुआत पूर्व मंत्री रत्नेश सोलोमन ने की थी, लेकिन उनके निधन के बाद आयोजन छोटे स्तर पर होता रहा। अब जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी सरकार में संस्कृति मंत्री हैं, इसलिए पहली बार यह महोत्सव इतने बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें