फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: जंगल से कटाई करने के बाद घास में छिपाकर रखी थी अवैध सागौन, वन विभाग ने छापा मारकर पकड़ा

Sat, 25 Jan 2025 08:38 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: झलोन वन परिक्षेत्र अधिकारी सतीश मसीह ने एक खेत में छापा मारकर घास के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध सागौन की लकड़ी को पकड़ा है। मौके से बड़ी मात्रा में सागौन की सिल्ली और जलाऊ लकड़ी जप्त की गई। जिसके बाद आरोपी पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लकड़ी जब्त करते वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के झलोन वन परिक्षेत्र अधिकारी सतीश मसीह ने शुक्रवार को एक खेत में छापा मारकर घास के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध सागौन को पकड़ा है। मौके से बड़ी मात्रा में सागौन की सिल्ली और जलाऊ लकड़ी जप्त की गई। जिसके बाद आरोपी पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने शातिर तरीके से जंगल में सागौन के पेड़ की कटाई कर डाली और लकड़ी को अपने खेत में घास के नीचे छिपा दिया था।
विज्ञापन


मामला झलोन रेंज की डकरसता बीट से जुड़ा हुआ है। यहां एक सप्ताह पहले सागौन के पेड़ की कटाई हुई थी। लगातार वन माफिया की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह झलोन रेंजर को सूचना मिली कि जंगल से कटे पेड़ की लकड़ी नदियाहार गांव में एक खेत में घास के नीचे छिपाकर रखी हुई है। मौके पर पहुंचे अमले ने खोजबीन की तो लकड़ी मिल गई।

बाद में खेत मालिक को बुलाया गया, जहां उसने कबूल किया कि कटाई करने के बाद लकड़ी उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर खेत में छिपा दिया था। वन अमले ने जो लकड़ी जप्त की, उसमें सागौन के अलावा जलाऊ लकड़ी भी शामिल है। बाद में वनकर्मियों ने नापतोल किया। वनकर्मियों ने पूरे मामले में महराज सिंह सहित कुछ अन्य लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया है। क्योंकि इन्होंने ही डकरसता बीट के आरएफ 156 से कटाई की थी।
विज्ञापन


आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। झलोन रेंजर सतीश मसीह ने बताया कि डुकरसता वीट के आरएफ 156 से सागौन का पेड़ काटा गया था। जिसकी लकड़ी नदियाहार में महाराज सिंह के खेत से बरामद की है। जिसे घास में छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें