फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: बेटे का जन्मदिन मनाने 100 किमी दूर आदिवासी गांव पहुंचे डीएफओ, गरीब बच्चों को दिए उपहार

Wed, 27 Nov 2024 02:56 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

डीएफओ हेमंत यादव ने बेटे के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए वे सागर से 100 किलोमीटर दूर तेंदूखेड़ा ब्लॉक के सर्रा गांव में अपने परिवार के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने आदिवासी बच्चों के बीच बेटे का जन्मदिन मनाते हुए केक काटा।
विज्ञापन
डीएफओ ने गांव में मनाया बेटे का जन्मदिन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डीएफओ हेमंत यादव ने अपने बेटे का जन्मदिन 100 किलोमीटर दूर दमोह जिले के आदिवासी गांव में जाकर बच्चों के बीच मनाया। डीएफओ का मानना है कि जंगल हमारा है तो यहां के आदिवासी लोग भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। इसलिए उनके बीच परिवार की तरह रहना और खुशियां बांटना हमारा दायित्व है। होटल में खर्च होने वाले पैसे से बेहतर है कि वह पैसा जरूरतमंद बच्चों की मदद में लगाया जाए। आज के समय में अधिकांश लोग अपने आयोजनों के लिए शहर के होटलों का रुख करते हैं। 

विज्ञापन


डीएफओ हेमंत यादव के बेटे का जन्मदिन मंगलवार को था। बेटे के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए वे सागर से 100 किलोमीटर दूर तेंदूखेड़ा ब्लॉक के सर्रा गांव में अपनी पत्नी और परिवार के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने आदिवासी बच्चों के बीच बेटे का जन्मदिन मनाते हुए केक काटा। बच्चों को केक खिलाया और उनके बीच कपड़े, जूते और चप्पल जैसे जरूरी सामान वितरित किए। पहली बार केक देखकर आदिवासी बच्चों ने भी खूब आनंद लिया।

हेमंत यादव तेंदूखेड़ा के निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में उनकी पदस्थापना सागर में है। मंगलवार को बेटे का जन्मदिन मनाने वे नौरादेही अभयारण्य के सर्रा गांव पहुंचे। इस गांव में अधिकतर आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। डीएफओ अपने परिवार के साथ पहुंचे और बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों को कपड़े और जूते वितरित किए और बेटे का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन


डीएफओ यादव ने बताया कि मंगलवार को सागर के सपूत और महान दानवीर डॉ. हरिसिंह गौर की 155वीं जयंती थी। इसी दिन उनके बेटे का जन्मदिन भी था। परिवार में चर्चा के बाद तय किया गया कि इस वर्ष बेटे का जन्मदिन किसी होटल में न मनाकर गांव के बच्चों के बीच जाकर मनाया जाए। उन्होंने बताया कि, मैं तेंदूखेड़ा ब्लॉक के गोहची गांव का निवासी हूं, इसलिए सर्रा के समीप माधव सर्रा में बेटे का जन्मदिन मनाया। वहां के बच्चों से उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली। जो पैसा शहर के होटलों में खर्च होता, उसी पैसे से गरीब बच्चों के लिए गर्म कपड़े और जूते खरीदे। ठंड शुरू हो रही है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की जरूरतें समझते हुए उनके बीच खुशियां बांटीं। परिवार के सभी सदस्य इस आयोजन से बहुत प्रसन्न हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें