फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह के युवक का अभाना के जंगल में मिला शव, फोटो वायरल होने के बाद शव की हुई शिनाख्त

Wed, 16 Oct 2024 08:16 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
विज्ञापन
मौके पर मोजूद पुलिस
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र की लोकों में रहने वाले एक युवक का शव दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे के अभाना गांव के समीप संदिग्ध अवस्था में जंगल में मिला है। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों द्वारा शव देखा गया। इसके बाद घटना की सूचना नोहटा पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात शव की शिनाख्त करने के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई। इसके बाद परिजनों ने शव को पहचाना और तत्काल अभाना पहुंचकर शव दमोह लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में परिजनों ने दो युवकों पर अपने बेटे को साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमित पिता खुशहाल चंद्र पाठक (35) निवासी मांगज वार्ड 5 लोको दशहरा को घर से गायब हुआ था। परिजनों ने खोज की, लेकिन सुराग नहीं लगा और मंगलवार सुबह अमित का शव अभाना गांव में सड़क किनारे मिला। घटना की जानकारी लगते ही नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे। शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर फोटो डाली गई। जिसे परिजनों ने पहचान लिया और शव की शिनाख्त करते हुए अभाना पहुंचे।

शव को दमोह लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई ने सचिन पाठक और एक अन्य युवक पर दशहरा के दिन अपने भाई को साथ ले जाने का आरोप लगाया है। इसका शव मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में मिला। नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया अमित पाठक का शव अभाना गांव में सड़क किनारे मिला है। फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें