फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: प्रदेश का दूसरा जिला बना दमोह जहां जैविक अनाज और सब्जियों का लगेगा बाजार, रविवार से होगी शुरुआत

Thu, 05 Dec 2024 09:12 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जटाशंकर क्षेत्र में हर रविवार हाट बाजार लगेगा। यह पहल किसानों को उचित दाम और उपभोक्ताओं को जैविक उत्पाद उपलब्ध कराएगी। प्रशासन ने किसानों की लिस्टिंग शुरू की है। 
विज्ञापन
जैविक खेती करते किसान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिला मध्यप्रदेश का दूसरा जिला बन गया है जहां जैविक खेती से उगाई गई सब्जियों और अनाज के लिए विशेष हाट बाजार लगाया जाएगा। यह बाजार हर रविवार को जटाशंकर क्षेत्र में आयोजित होगा। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने किसानों की मांग पर यह पहल की है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल ने बताया कि जिले के कई किसान जैविक खेती करते हैं, लेकिन उन्हें उचित दाम नहीं मिल रहे, जिससे उनका रुझान कम हो रहा है। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद प्रशासन ने कृषि विभाग की मदद से बैठक आयोजित की। तय हुआ कि किसानों को अपनी जैविक उपज बेचने के लिए एक विशेष बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।

बाजार के लिए टीन शेड की व्यवस्था की गई है, जहां केवल जैविक खेती करने वाले किसान अपनी उपज बेच सकेंगे। इस पहल से किसानों को लाभकारी मूल्य मिलेगा और उपभोक्ताओं को शुद्ध और जैविक उत्पाद उपलब्ध होंगे। किसानों को अपनी खेती और जमीन से जुड़े दस्तावेज कृषि विभाग में जमा करने होंगे ताकि उनकी सूची तैयार की जा सके।

तेंदूखेड़ा ब्लॉक के गुहची गांव के किसान कल्याण विश्वकर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हाट बाजार से किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलेगा और उपभोक्ताओं को जैविक उत्पाद। दमोह, इंदौर के बाद ऐसा दूसरा जिला है जहां प्रशासनिक स्तर पर जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें