फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Crime: सीने में चाकू मारकर युवक की हत्या, दमोह के लोको क्षेत्र की घटना

Fri, 24 May 2024 10:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

सीने में चाकू मारकर युवक की हत्या की गई है। मामला दमोह के लोको क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के लोको में शुक्रवार रात आठ बजे चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गई। घायल को उसके साथी इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे, जहां ड्यूटी डाक्टर विक्रांत चौहान ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी की।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, महाकाली चौराहा निवासी 22 वर्षीय साहिल सेन पर लोको क्षेत्र में कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे एक साथी ने बताया कि उसे नहीं पता क्या विवाद था। वहां पर अनुज गुरु के साथ करीब दस से पंद्रह युवक साहिल के साथ मारपीट कर रहे थे। वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी डॉ. विकांत सिंह चौहान ने बताया कि साहिल नामक युवक को सीने में कोई धारदार चीज लगी है, जिससे उसके दिल को पार करती हुई वह निकल गई और युवक की मौत हो गई। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। टीआई आनंद सिंह ठाकुर ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें