फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: तालाबों के संरक्षण के लिए कलेक्टर ने शुरू की मुहिम, शहर के सभी तालाबों का किया निरीक्षण

Sun, 05 May 2024 12:53 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा अब तालाबों के संरक्षण के लिए भी कार्य योजना तैयार की गई है। रविवार सुबह उन्होंने शहर के सभी तालाबों का निरीक्षण कर इनके  संरक्षण के संबंध में नगर पालिका के कर्मचारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
बेलाताल की जानकारी लेते कलेक्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा अब तालाबों के संरक्षण के लिए भी कार्य योजना तैयार की गई है और रविवार सुबह उन्होंने शहर के सभी तालाबों का निरीक्षण कर इनके संरक्षण के संबंध में नगर पालिका के कर्मचारियों से जानकारी ली। बता दें शहर में करीब आधा दर्जन प्राचीन तालाब है जो आज दुर्दशा का शिकार है। जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के द्वारा तालाबों के संरक्षण की ओर कोई प्रयास नहीं किया गया, लेकिन कलेक्टर कोचर के द्वारा अब इन तालाबों की सुध ली गई है और इनके संरक्षण के लिए बहुत जल्द प्लानिंग शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने नगर पालिका अमले के साथ शहर व सीमा से जुड़े प्रमुख तालाबों का निरीक्षण किया और यहां के हालातों को जाना। इस दौरान राजनगर तालाब, फुटेरा तालाब, दीवान जी की तलैया, पुराना तालाब सहित पाठक तालाब आदि क्षेत्रों का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने स्थानीय लोगों से भी चर्चा की और तालाब से जुड़ी परेशानियों और तालाबों के संरक्षण के सुझावों को सुना। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि आगामी बारिश के पूर्व तालाबों को इस स्थिति में लाया जाएगा कि वह आमजन के लिए अधिक से अधिक उपयोगी बन सके और यह प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी। इसके लिए यदि जरूरत पड़ी तो जन सहयोग से भी अभियान को पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें