फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: जाम का समाधान खोजने सड़क पर उतरे कलेक्टर-एसपी, बोले- चौड़ीकरण कराना जरूरी

Sun, 12 Jan 2025 02:41 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: कलेक्टर और एसपी करीब डेढ़ किमी सड़क पर पैदल चले और पुराना थाना से सीता बावड़ी रोड तक पैदल मार्च किया। इस बीच उन्होंने सड़क के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण हटाने और नजूल की जमीन का रिकॉर्ड जांचने के आदेश दिए। 
विज्ञापन
पैदल निरीक्षण करते कलेक्टर व एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के दो प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर और कुंडलपुर जाने वाले मार्ग में पुराना थाने से धर्मपुरा के बीच में एमपीआरडीसी की सड़क पर काफी अतिक्रमण है। इस कारण बार-बार जाम लगता है। इसी समस्या का समाधान खोजने के लिए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी करीब डेढ़ किमी सड़क पर पैदल चले और पुराना थाना से सीता बावड़ी रोड तक पैदल मार्च किया।
विज्ञापन


इस बीच उन्होंने सड़क के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण हटाने और नजूल की जमीन का रिकॉर्ड जांचने आदेश दिया। साथ ही जगह-जगह अवैध अतिक्रमण देखा। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बार-बार इस मार्ग का मुद्दा उठाया जा रहा था। खासकर रात के समय इस मार्ग पर जाम जैसे हालात बनते हैं। कई बार तो लंबा जाम भी लग जाता है। इस समस्या का समाधान खोजने के लिए जिला प्रशासन, नगरपालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने पैदल मार्च किया है।

आने वाले समय में नगरपालिका और जिला प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर इस रास्ते का अतिक्रमण हटाएंगे और एक डीपीआर बनाकर शासन को भेजेंगे। जिसमें यहां पर डेढ़ किमी लंबा एक डिवाइडर बनाया जाएगा। ताकि सड़क के दोनों ओर लोगों का आवागमन हो सके। कलेक्टर ने बताया कि यह रास्ता एमपीआरडीसी के पास था। उस समय वहां पर अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन हैवी ट्रैफिक होने के चलते इस रास्ते पर बार-बार जाम लग रहा है।
विज्ञापन


इसलिए इसका दो लाइन प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। ताकि जाम की समस्या से लोगों को निजाद मिल सके। एसपी सोमवंशी ने बताया कि बार-बार बैठक में यह मुद्दा उठ रहा था। रात में जाम की शिकायतें मिल रहीं थीं। जिसका समाधान निकालने के लिए पैदल मार्च किया है। इस मौके पर सीएसपी अभिषेक तिवारी, टीआई आनंद राज सहित अनेक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

यातायात प्रभारी दलवीर सिंह मार्को ने बताया कि जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर व कुंडलपुर के लिए बाहर से आने वाले यात्री इसी मार्ग से निकलते हैं। बांदकपुर में तीन दिन बाद मकर संक्रांति का मेला भरेगा। इसके बाद बसंत पंचमी, फिर महाशिवरात्रि का मेला भरेगा। जिससे देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु निकलेंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं को मुसीबत झेलनी पड़ेगी। बीते सप्ताह ही इसी मार्ग पर जाम लगने की वजह से सागर के एक श्रद्धालु के साथ एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा हमला कर दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें