फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: मंडी जा रहे बाइक सवार जीजा-साली और दोस्त को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Mon, 18 Nov 2024 03:06 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

तेंदूखेड़ा के सीबीएमओ डॉ. आरआर बागरी ने बताया कि हादसे में भागीरथ की मौत हो गई, जबकि मोहन आदिवासी को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। मोहन की साली का तेंदूखेड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायल को एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तारादेही और तेंदूखेड़ा के बीच रविवार रात एक बाइक पर सवार जीजा-साली और जीजा के दोस्त को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद जीजा के दोस्त भागीरथ आदिवासी को मृत घोषित कर दिया। जीजा मोहन आदिवासी को गंभीर स्थिति में जबलपुर रेफर किया गया, जबकि साली का इलाज तेंदूखेड़ा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा तब हुआ जब तीनों मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन


मृतक भागीरथ आदिवासी और घायल मोहन आदिवासी इमलिया चौकी के मुड़ेरी गांव के निवासी हैं। रमपुरा निवासी मुस्कान आदिवासी ने तेंदूखेड़ा पुलिस को बताया कि उनके जीजा मोहन आदिवासी अपने दोस्त भागीरथ आदिवासी के साथ मुड़ेरी से रमपुरा आए थे। मंडी में काम के लिए मैं भी जीजा के साथ बाइक पर जा रही थी।

बमनौदा के आगे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे हम तीनों गिरकर घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद वाहन वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


तेंदूखेड़ा के सीबीएमओ डॉ. आरआर बागरी ने बताया कि हादसे में भागीरथ की मौत हो गई, जबकि मोहन आदिवासी को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। एसआई आरके गोस्वामी ने बताया कि सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 

मृतक भागीरथ

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें