फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: नाबालिग के साथ बाबा ने किया कांड, पुलिस में शिकायत के बाद हुआ फरार

Sat, 04 Jan 2025 09:49 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: बच्चे को दो माह पहले बाबा अपनी गाड़ी में बैठाकर पथरिया लेकर आया था। जहां उसके साथ गलत काम हुआ। दो दिन पहले बाबा कुंभ भाग गया है। इसके बाद बालक के अपने चाचा के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस थाना पथरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में एक बाबा द्वारा 12 साल के बालक से अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस में शिकायत की भनक लगते ही आरोपी बाबा कुंभ (प्रयागराज) भाग गया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश में टीम को कुंभ रवाना किया है। पथरिया थाना प्रभारी सुधीर कुमार बैगी का ने बताया कि पथरिया नगर में वार्ड आठ में एक मंदिर के पीछे कोठी में बाबा ने नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है।
विज्ञापन


बालक अनाथ है, जिसे दो माह पहले बाबा अपनी गाड़ी में बैठाकर पथरिया लेकर आया था। दो दिन पहले बाबा कुंभ भाग गया है। इसके बाद बालक ने अपने चाचा के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। दो दिन पहले भी उसके साथ गलत काम किया गया था और दो माह से बालक प्रताड़ित था। जिसकी एमएलसी कराई गई है। आरोपी पप्पू तिवारी उर्फ गोपालपुरी बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उसकी तलाश में टीम रवाना की गई है।

गांव से शहर पहुंच गया बालक
जिले के पथरिया थाना के पिपरौधा छक्का गांव निवासी 12 वर्षीय बालक गुरूवार शाम घर से लापता हो गया। जिसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी और सोशल मीडिया पर भी सूचित किया। रात में बालक दमोह कोतवाली पुलिस को मिल गया। पूछे जाने पर उसने बताया वह बिना बताए अपने घर से साइकिल से दमोह तक आ गया था और भटक गया। रात में कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को मिलने पर पुलिस कोतवाली लेकर आई। परिजनों को सूचित किया, उसके बाद जेरठ चौकी प्रभारी गोपाल सिंह ने बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लेकर माता-पिता को सौंपा। बेटे के मिल जाने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें