फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: ट्रेन से गिरे दो युवकों के शव उठाने ट्रैक पर पहुंचे एएसआई और पायलट ट्रेन से टकराए, एएसआई का कटा हाथ

Mon, 11 Nov 2024 09:35 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: बांदकपुर के समीप दो युवकों की ट्रेन से गिरने से मौत हुई थी। मृतकों के शव आरपीएफ और जीआरपी द्वारा तलाश किया जा रहा था। तभी एएसआई राजेंद्र मिश्रा और डायल 100 पायलट यावर खान रेलवे ट्रेक पर शव उठाने पहुंचे और किसी ट्रेन से टकराकर घायल हो गए।
विज्ञापन
एएसआई का कटा हाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार रात बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा और पायलट एक ट्रेन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एएसआई का हाथ कट गया, उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। वहीं पायलट का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि बांदकपुर के समीप करैया भदौली रेलवे स्टेशन के नजदीक दो युवकों की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई थी। जिनके शव उठाने एएसआई और पायलट गए हुए थे। जहां यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


मजदूरी करने रायपुर जा रहे थे युवक
जानकारी के अनुसार सागर जिले के बंडा निवासी नीरज पिता सुख सिंह 23 और अभिषेक पिता कन्हैया लोधी 21 रविवार शाम मजदूरी करने भोपाल बिलासपुर ट्रेन से रायपुर जा रहे थे। बांदकपुर के समीप दोनों युवक ट्रेन से गिर गए और उनकी मौत हो गई। जिसकी अब सूचना पुलिस को दी गई। मृतकों के शव को आरपीएफ और जीआरपी पुलिस द्वारा तलाश किया जा रहा था। तभी हिंडोरिया थाना क्षेत्र के करैया भदौली के पास दोनों शव पुलिस को बरामद होने पर शव को उठाने के लिए बांदकपुर चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र मिश्रा और डायल 100 पायलट यावर खान रेलवे ट्रेक पर पहुंचे। रात करीब 8 बजे यह दोनों किसी ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए 108 के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

सूचना मिलते ही एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के साथ समस्त पुलिस अमला अस्पताल पहुंचा। एएसआई को ट्रेन की टक्कर लगने से उनका बाएं हाथ अलग हो गया, जिन्हें ग्रीन कारीडोर बनकर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। वहीं पायलट को सिर और हाथ में चोट आने पर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया एएसआई राजेंद्र मिश्रा को इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है। यदि जरूरत पड़ी तो एयर लिफ्ट करके दिल्ली भी ले जाने की तैयारी की गई है। इस घटना के बाद शहरवासी भी एएसआई के जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें