फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: कृषि मंडी में गल्ला व्यापारी अध्यक्ष का रास्ता रोक अभद्रता, कारोबारियों ने दी मंडी बंद करने की चेतावनी

Thu, 02 Jan 2025 03:41 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिला कृषि उपज मंडी के गल्ला व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र बजाज के साथ गुरुवार दोपहर खरीदी के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने अभद्रता कर दी। उनके बुलाने पर अनाज खरीदने पहुंचे अन्य सभी व्यापारी एकत्रित हो गए और उन्होंने कुछ देर के लिए डाक बंद कर दी। 
विज्ञापन
एकत्रित गल्ला व्यापारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले की कृषि उपज मंडी में गुरुवार दोपहर गल्ला व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बजाज के साथ असामाजिक तत्वों ने अभद्रता की। खरीदारी के दौरान रास्ता रोककर बदमाशों ने उन्हें परेशान किया। घटना के बाद अन्य व्यापारी एकत्र हुए और कुछ समय के लिए डाक बंद कर दी। मंडी प्रशासन और सागर नाका पुलिस को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।

विज्ञापन


व्यापारियों में आक्रोश, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग
नरेंद्र बजाज ने बताया कि मंडी में लंबे समय से असामाजिक तत्व सक्रिय हैं। वे शराबखोरी करते हैं, किसानों को परेशान करते हैं, अनाज की चोरी करते हैं, और अब व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की शिकायत मंडी प्रशासन और जिला प्रशासन से कई बार की गई, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस असामाजिक तत्वों को पकड़ती है, लेकिन वे जल्द ही छूटकर वापस आ जाते हैं और अपनी गतिविधियां फिर शुरू कर देते हैं।

सुरक्षा के अभाव में व्यापार बंद करने की चेतावनी
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तो सभी व्यापारी मंडी में अनाज खरीदना बंद कर देंगे। उन्होंने मंडी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर स्थायी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों के कारण मंडी में काम करना असुरक्षित हो गया है। अब व्यापारी संघ इस मुद्दे पर ठोस समाधान की अपेक्षा कर रहा है।

एकत्रित गल्ला व्यापारी

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें