फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बन रहा एसी वेटिंग रूम, दिसंबर तक होगा काम पूरा

Tue, 29 Oct 2024 02:56 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

पहले जो एसी वेटिंग रूम था, उसे तोड़ दिया गया था। अब उसकी जगह दूसरा एडवांस एसी रूम तैयार कराया जा रहा है। इसमें यात्रियों को सारी सुविधाएं दी जाएंगी। हालांकि इसके संचालन को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। इसे रेलवे चलाएगा या फिर निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
यहां बनाया जा रहा एसी वेटिंग रूम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह रेलवे स्टेशन पर महानगरों की तरह सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिसके लिए अमृत भारत योजना के तहत लगातार नए निर्माण हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एसी वेटिंग रूम का काम चल रहा है जो यात्रियों के लिए एक निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध रहेगा। ऐसे में उन यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा मिलेगी, जिन्हें लंबी यात्रा करनी है और उनकी ट्रेन लेट चल रही हो। ऐसे यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। वे आसानी से एसी रूम का आनंद ले सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक संभवता दिसंबर में यह पूरा हो जाएगा और यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले जो एसी वेटिंग रूम था, उसे तोड़ दिया गया था। अब उसकी जगह दूसरा एडवांस एसी रूम तैयार कराया जा रहा है। इसमें यात्रियों को सारी सुविधाएं दी जाएंगी। हालांकि इसके संचालन को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। इसे रेलवे चलाएगा या फिर निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा, लेकिन यह रूम काफी सस्ती दर पर मिलेगा। यहां तक कि ऑनलाइन और ऑफलाइन भी वेटिंग रूम बुक कर सकेंगे। इसमें आराम करने से लेकर नहाने की सुविधा भी होगी।

दमोह रेलवे स्टेशन के कमर्शियल इंचार्ज राजेश शहगल ने बताया कि इसका संचालन रेलवे स्टेशन भी कर सकती है या फिर किसी निजी एजेंसी को भी सौंप सकते है। यदि निजी हाथों में जाता है तो इसमें यात्री शुल्क वसूला जाएगा। फिलहाल अभी दो से तीन माह का समय इसे पूरा होने में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें