फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: स्टेट हाईवे पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति और बेटी घायल; सभी का इलाज जारी

Mon, 02 Dec 2024 02:46 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: घायल अशोक साहू ने बताया कि वह गुलाब बाबा की यात्रा में शामिल होने गए थे, वहां से अपनी पत्नी गायत्री और बेटी शिवानी के साथ बाइक से वापस सूखा गांव जा रहे थे, तभी अचानक पीछे से ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और वहां से भाग गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र के सागर नाका चौकी इलाके में सरदार पटेल ओवरब्रिज के पास सोमवार दोपहर एक ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी नितेश जैन सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला ने दम तोड़ दिया वहीं पिता और बेटी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सागर नाका चौकी प्रभारी नीतेश जैन ने बताया की बाइक सवार तीनों लोग सागर मार्ग से ओवर ब्रिज क्रॉस करते हुए अपने गांव पथरिया थाना के सूखा जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और यह हादसा हो गया। पथरिया के सूखा गांव निवासी घायल अशोक साहू 42 ने बताया कि वह बांसा में गुलाब बाबा की यात्रा में शामिल होने गए थे, वहां से अपनी पत्नी गायत्री साहू 40, बेटी शिवानी साहू 15 साल के साथ बाइक से वापस सूखा गांव जा रहे थे, तभी अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और वहां से भाग गया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का पंचनामा किया जा रहा है। आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। ट्रक को जब्त किया गया है। ट्रक चालक ने पीछे से काफी तेज गति से टक्कर मारी है, क्योंकि तीनों बाइक सवार दूर जा गिरे और बाइक ट्रक में फस गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें