फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: मायके से पति और बच्ची के साथ लौट रही एएनएम को बस ने मारी टक्कर, तीनों घायल जबलपुर रेफर

Tue, 14 Jan 2025 08:58 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा-जबलपुर हाईवे पर नरगवा गांव के पास यात्री बस ने बाइक सवार दंपत्ति और उनकी बेटी को टक्कर मार दी। एएनएम मालती ठाकुर की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस ने बस को छोड़ा, लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ी बस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा-सागर-जबलपुर हाईवे पर नरगवा गांव के समीप सोमवार सुबह बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम मालती ठाकुर, उनके पति और बेटी घायल हो गए। घायलों को तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां मालती ठाकुर की गंभीर हालत के चलते उन्हें जबलपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


मायके से लौट रहे थे 
एएनएम मालती ठाकुर अपनी बेटी को मायके, बधना गांव से लेकर पति के साथ बाइक से लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही जबलपुर की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों जमीन पर गिर पड़े और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी विजय अहिरवाल ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस को अभिरक्षा में ले लिया गया था, लेकिन पीड़ित पक्ष की शिकायत न होने के कारण बस को छोड़ा गया। रिपोर्ट दर्ज होने पर बस को फिर से थाने लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दुर्घटना तब हुई जब परिवार अपनी बेटी को नाना के घर से लेकर वापस लौट रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और घायलों का इलाज जारी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें