फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: मंदिर में घुसे मानसिक विक्षिप्त युवक को लोगों ने समझा चोर, सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले किया

Fri, 13 Sep 2024 02:24 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

पुलिस ने आरोपी युवक को थाने में बैठा लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि वह वास्तव में चोर है या मानसिक विक्षिप्त। अभी तक युवक के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
युवक को थाने ले गई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया में लुहारों की पुलिया वार्ड में स्थित विश्वनाथ मंदिर में गुरुवार रात एक मानसिक विक्षिप्त युवक घुस गया और कागज जलाने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो उन्हें लगा कि कोई चोर मंदिर में घुस गया है। लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो वह उन पर पत्थर फेंकना लगा। देखते-देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और हल्ला हो गया कि मंदिर के अंदर चोर है, जब लोग उसे पकड़ने पहुंचे तो वह पथराव कर रहा है।  
विज्ञापन


इसके बाद मामले की सूचना पथरिया पुलिस को दी गई, कुछ देर बात पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद कुछ लोग मंदिर में घुसे उस युवक को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक हंगामा होता रहा। पुलिस आरोपी युवक को  अभिरक्षा में लेकर थाने ले गइ। थाने में युवक से बातचीत करने पर लगता है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। युवक ने अपना नाम राजेंद्र आदिवासी निवासी गोराखुर्द बताया। थाने में वह अपने आप ही बातें कर रहा था।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को एक शिकायती आवेदन दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को थाने में बैठा लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि वह वास्तव में चोर है या मानसिक विक्षिप्त। अभी तक युवक के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें