फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: हटा-पन्ना राजमार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर में 25 घायल, दोनों वाहनों के चालक फरार

Sat, 28 Dec 2024 01:26 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्य प्रदेश के हटा-पन्ना राजमार्ग पर गैसाबाद के व्यारमा नदी पुल के पास शनिवार सुबह यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को हटा सिविल अस्पताल और कुछ को सिमरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
ट्रक और बस में टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के हटा पन्ना राजमार्ग पर गैसाबाद में व्यारमा नदी पुल के पास शनिवार सुबह यात्री बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए और अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हटा सिविल अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद बस और ट्रक चालक मौके से भाग निकले। हादसे के बाद घायलों को बाहर निकालने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा] क्योंकि बारिश हो रही थी] जिससे रेस्क्यू में समय भी लग गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस क्रमांक एमपी 34 पी 0241 दमोह से पन्ना की ओर जा रही थी। ट्रक क्रमांक एमपी 33 एच 2852 सीमेंट लोड कर रीवा से सागर की तरफ जा रहा था। गैसाबाद में पुल के पास पहुंचते ही दोनों वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे बस में सवार यात्री घायल हो गए और चीख पुकार मच गई। हादसे में दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर गैसाबाद थाना प्रभारी प्रीति पांडे पुलिस बल के साथ पहुची गंभीर घायलो को 108 की मदद से हटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं कुछ घायल सिमरिया अस्पताल चले गए। मौके से ट्रक ड्राइवर व बस ड्राइवर भाग गए हैं। सिविल अस्पताल में घायलों का इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


एक घायल सतीश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि हादसा कैसे हुआ कुछ समझ नहीं आया। अचानक दोनों वाहन आपस में टकरा गए और यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। घायलों की जानकारी लेने के हटा तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी एसडीएम राकेश मरकाम भी पहुंच गए। एसडीएम ने बताया ट्रक और बस की टक्कर में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है हादसा कैसे हुआ।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें