फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: रिश्तों को किया कलंकित, चचेरे भाई ने ही लूटी बहन की अस्मत, घर में अकेला देखा किया दुष्कर्म

Wed, 20 Aug 2025 09:31 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग से उसके चचेरे भाई ने ही दुष्कर्म किया है। मामला आगरा का है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया और जांच के बाद केस आगरा भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
देहात थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग के साथ उसके ही चचेरे भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के आगरा में घटित हुई है। इसके बाद पीड़ित अपनी मां के साथ दमोह देहात थाना पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने युवती को कार से रौंदकर दी खौफनाक मौत, मिलने नहीं आई तो लिया ऐसा बदला

जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक नाबालिग अपने पिता के साथ उत्तर प्रदेश के आगरा में रहती है। उसके पिता खाना बनाने का काम करते थे इसलिए वह भी अपने के साथ यही काम करती है। इसी आगरा शहर में उसका एक चचेरा भाई भी रहता था, जिसका पीड़ित के घर आना जाना होता था। पिछले दिनों जब नाबालिग घर पर अकेली थी तभी चचेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने यह बात अपने पिता को नहीं बताई, लेकिन जब उसे घुटन महसूस हुई तो उसने दमोह में अपनी मां को फोन पर पूरी जानकारी दी। मां तत्काल आगरा पहुंची और बेटी से जानकारी लेने के बाद वह मंगलवार की रात दमोह पहुंची। आगरा में उसे कुछ खतरा महसूस हुआ इसलिए उसने वहां शिकायत दर्ज नहीं कराई और वह सीधे दमोह पहुंची और देहात थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल चेकअप के लिए जिला अस्पताल भेजा। साथ ही केस को आगरा भेजा जाएगा क्योंकि घटना उत्तर प्रदेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पानी नहीं देने पर इंजीनियर ने की पत्नी की हत्या, फिर शव के साथ किया ऐसा काम; मां ने दिया साथ

पीड़िता की मां ने बताया कि वह दमोह में रहती है और उसकी बेटी और पति आगरा में रहकर काम करते हैं। वहीं उसके देवर का भाई भी रहता है जिसने इस गंदी हरकत को अंजाम दिया है। बेटी ने दहशत के चलते पिता को कुछ नहीं बताया, लेकिन फोन पर उसने मुझे पूरी बात बताई। जिसके बाद वह तत्काल आगरा पहुंची और बेटी को लेकर दमोह आई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें