फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: केरबना गांव के कुएं में मिले दो नाबालिग बच्चों के शव, नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 04 May 2024 12:54 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले केरबना गांव में शनिवार सुबह एक खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में दो नाबालिग बच्चों के शव मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकाला। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरबना गांव में शनिवार सुबह एक खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में दो नाबालिग बच्चों के शव मिले हैं। एक बच्चे की उम्र 13 और दूसरे बच्ची की उम्र करीब 11 साल बताई गई है।  शनिवार सुबह गांव के कोटवार को गांव के लोगों ने खबर दी कि कलू जैन के खेत में बने कुएं में कोई शव पड़ा है। 
विज्ञापन


कोटवार ने केरबना चौकी प्रभारी पवन तिवारी को इसकी सूचना दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मैं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। गांव के कुछ लोगों को बुलाकर कुएं से शव निकाला, तभी दूसरा शव भी दिखाई दिया। थाना क्षेत्र में जानकारी ली जा चुकी है, कहीं भी इस उम्र के बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज नहीं की गई है। जिले के अन्य थानों से भी जानकारी ली गई है, लेकिन अभी तक जिले में कहीं से भी दो बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज की जानकारी नहीं आई है, इससे लगता है कि बच्चे किसी और जिले के हो सकते हैं।

बड़ी घटना की लग रही आशंका
जिले में इस उम्र के दो बच्चों की गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट की जानकारी नहीं है। जिस कुएं में शव मिले वह मुख्य सड़क से करीब 1 किलोमीटर दूर है। बच्चों के पहनावे को देखकर लगता है कि किसी संपन्न परिवार के हो सकते है और दोनों भाई बहन हो सकते हैं। बच्चों के शरीर में कोई गंभीर घाव के निशान भी नहीं है। दोनों बच्चों के शव करीब 4 से 5 दिन पुराने बताये जा रहे हैं, जिनसे काफी बदबू भी आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें