दमोह में सीएम के रोड शो से पहले क्रेन से बाइक्स को हटाया गया।
मुख्यमंत्री के रोड शो से पहले बाइक्स को हटाया
राहुल सिंह के समर्थन में दमोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रोड शो होगा। यह रोड शो जिस मार्ग से निकलना है, वहां ट्रैफिक पुलिस की सख्ती देखते ही बनी। लोगों ने सडक पर बाइक खड़ी कर रखी थी तो ट्रैफिक पुलिस ने बाइक्स को क्रेन से उठाया और रास्ता साफ किया। डॉ. यादव का रोड शो तीन गुल्ली से शुरू होगा। रोड शो में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ही प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, रहली विधायक गोपाल भार्गव के साथ ही दमोह के दोनों मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और लखन पटेल भी रोड शो में शामिल होंगे।