फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह में हीट वेव के चलते चमगादड़ों की मौत, मौके पर पहुंचा वन विभाग का अमला

सार

दमोह में हीट वेव का असर अब पशु-पक्षियों पर भी नजर आ रहा है। दमोह के डीएफओ एमएस उइके ने बताया कि दमोह में भी लगातार हीट वेव का प्रभाव देखा जा रहा है। इसी के चलते बांदकपुर में चमगादड़ों की मौत हुई है।
विज्ञापन
पीपल के पेड़ के पास चमगादड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा में लगातार दमोह में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को हीट वेव के चलते दमोह के बांदकपुर गांव में सैकड़ो की संख्या में चमगादड़ों की मौत हो गई। यह सभी चमगादड़ें पेड़ के पास पड़ी थी। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के डीएफओ ने भी बताया कि हीट वेव के चलते ही चमगादड़ों की मौत हुई है।

विज्ञापन


नौतपा के पहले दिन से ही लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। दो दिन पहले सात साल बाद तापमान 47 डिग्री पहुंच गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही अब पक्षियों की भी मौत होने लगी है। बांदकपुर गांव में पेड़ के आसपास जब ग्रामीणों ने चमगादड़ों के शव देखें तो वन अमले को सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और चमगादड़ों के शव को वहां से उठाया।

दमोह डीएफओ एमएस उइके ने बताया कि पूरे प्रदेश के साथ ही दमोह में भी लगातार हीट वेव का प्रभाव देखा जा रहा है। इसी के चलते बांदकपुर में चमगादड़ों की मौत हुई है। तेज धूप के कारण पशु और पक्षी दोनों ही प्रभावित हो रहे हैं। जंगलों में भी उनके द्वारा टैंक में पानी भरवा दिया है ताकि जंगली जानवर पानी के लिए परेशान न हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें