फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: भांजी के लगून कार्यक्रम से लोट रहे बंसल परिवार का पिकअप वाहन पेड़ से टकराया, एक की मौत; 13 घायल

Tue, 02 Jul 2024 02:26 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह जिले के पथरिया थाना की जेरठ चौकी अंतर्गत आने वाले सागोनी कला गांव में मंगलवार सुबह लगून कार्यक्रम से लौट रहे लोगों का पिकअप वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार बंसल समाज के 13 लोग घायल हो गए, जबकि 60 वर्षीय कुन्नू बंसल की मौत हो गई।
विज्ञापन
पेड़ से टकराया पिकअप वाहन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया थाना की जेरठ चौकी अंतर्गत आने वाले सागोनी कला गांव में मंगलवार सुबह लगून कार्यक्रम से लौट रहे लोगों का पिकअप वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार बंसल समाज के 13 लोग घायल हो गए, जबकि 60 वर्षीय कुन्नू बंसल की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की खबर जेरठ चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार को मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे। डायल हंड्रेड को सूचना दी और अन्य साधनों से सभी घायलों को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मृतक के शव को भी पथरिया शव गृह में रखवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार बंसल समाज के लोग पिकअप वाहन में सवार होकर विजावर से भांजी के लगन कार्यक्रम से वापस पथरिया के बोबई गांव आ रहे थे। रास्ते में सागोनी गांव के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। संभावना जताई जा रही है कि लगातार सफर के कारण सुबह-सुबह वाहन चालक को नींद का झपका आया होगा और इसी कारण उसका वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पथरिया अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

ये हैं घायल
घायलों में गोलू पिता हल्के बंसल, दामोदर पिता लक्खे बंसल, सौरभ पिता रामप्रसाद, रतई पिता गणपत, संतोष पिता हल्के, दिशा पिता सेवाराम, भारत पिता हल्के, लखन पिता गणपत, हल्ले पिता गणपत, हुकुम पिता गणपत, लब्बो पिता नन्ना, पन्नू पिता दशरथ, भागीरथ पिता मोहन बंसल।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें