Love Jihad: विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अंजू खत्री ने कहा कि दमोह में द केरला स्टोरी की तर्ज पर घटनाएं हो रही है। यह युवती से जुड़ा मामला भी इसी तरह का है, जिसमें एक आरोपी ने अपना धर्म छुपा कर सौरभ नाम से हिंदू युवती को फंसाया और उसके बाद से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
दमोह में एक और लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी युवक अरबाज खान ने सौरभ बनकर दमोह जिले की एक युवती को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने शुक्रवार शाम दमोह एसपी को शिकायत की जिसके बाद आरोपी के खिलाफ देर रात एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अरबाज खान दमोह के गढ़ी मोहल्ला का रहने वाला है।
विज्ञापन
युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि 2019 में जब वो 16 साल की थी तब आरोपी ने सौरभ बनाकर उससे दोस्ती की ओर से शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी उसे कई बार मंदिरों में ले गया ताकि वह बता सके कि वह हिंदू है। बीमार होने पर वह उसे इंदौर लेकर गया और एक कमरे में ले जाकर फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने उससे शादी की बात की तो आरोपी ने कहा कि पहले अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल करना होगा, बुर्का पहनना होगा और नमाज पढ़ने होगी, तभी वह शादी करेगा।
युवती ने जब मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ में परिवार को खत्म करने की भी धमकी दी। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि आरोपी ने लव जिहाद कर उसके साथ धोखाधड़ी की, दैहिक शोषण किया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया की युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
वहीं इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अंजू खत्री ने कहा कि दमोह में द केरला स्टोरी की तर्ज पर घटनाएं हो रही है। यह युवती से जुड़ा मामला भी इसी तरह का है, जिसमें एक आरोपी ने अपना धर्म छुपा कर सौरभ नाम से हिंदू युवती को फंसाया और उसके बाद से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है, हालांकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दो दिन पहले ही एक और मामला आया था सामने
बता दें कि दो दिन पहले गुरुवार को दमोह में पन्ना जिले के गुन्नौर निवासी एक युवक इसराइल खान पकड़ा गया था, जो अपने किसी दोस्त शिवा शर्मा के नाम के आधार कार्ड पर युवती के साथ दमोह की एवरेस्ट लॉज में रुका हुआ था। हिंदू संगठन के लोगों को खबर मिली तो उन्होंने आरोपी को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ भी धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि युवती की तरफ से कोई शिकायत पुलिस में नहीं की गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और रिमांड मांगी।