Damoh: पथरिया एसडीओपी रघु केसरी ने बताया कि शुक्रवार रात घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार किया। रात में ही पुलिस मासूम बच्ची को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में रहने वाली 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। घटना शुक्रवार रात की है जहां पड़ोस में रहने वाले 25 साल के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों को देख आरोपी भाग गया। मासूम ने परिजनों की घटना की जानकारी दी रात में ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मासूम जब खेल रही थी, इसी दौरान आरोपी आरोपी हल्लेभाई पिता लच्छू अहिरवार 25 ने मासूम को अकेले में ले जाकर दुष्कर्म की घटना की अंजाम दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। परिजनों को घटना की जानकारी लगी और तत्काल हिंडोरिया थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा -65(2), 127 (2) बीएनएस, 3,4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और खोजबीन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पथरिया एसडीओपी रघु केसरी ने बताया कि शुक्रवार रात घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार किया। रात में ही पुलिस मासूम बच्ची को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा शनिवार शाम करीब 5:00 बजे दुष्कर्म पीड़ित मासूम बच्ची को न्यायालय ले जाया गया, जहां विशेष कोर्ट में उसके 164 के बयान दर्ज किए गए। वहीं परिवार के लोग इस घटना को लेकर काफी दुखी है और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।