फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: बिजली सुधारकर आ रहे कर्मचारियों को गैस सिलेंडर भरे ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Tue, 24 Jun 2025 07:07 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में बिजली सुधार कर लौट रहे दो कर्मचारियों की बाइक को गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हुआ। ट्रक चालक फरार है। वहीं, तेजगढ़ में बाइक से गिरने से एक अन्य युवक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजघाट के पास सोमवार रात बिजली सुधार कर बाइक से आ रहे दो कर्मचारियों को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मंगलवार सुबह ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। टक्कर मारने वाला ट्रैक गैस सिलेंडर से भरा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदुर सिंह पिता देवी सिंह लोधी (50) निवासी मौजीलाल खमरिया और मोहन सिंह बिजली विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी थे। जो सोमवार रात तेजगढ़ अंतर्गत एक गांव में बिजली लाइन सुधार कर बाइक से वापस आ रहे थे। तभी राजघाट के पास जबलपुर की ओर से आ रहे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड एस 6408 के चालक ने बिजली कर्मचारियों की बाइक में टक्कर मार दी और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और पुलिस को सूचना दी। उधर ट्रक चालक मौके से भाग निकला। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद इंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया और दूसरे घायल मोहन सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मंगलवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'अमर उजाला संवाद' में हिस्सा लेंगे रवि किशन; राजनीति और सिनेमा से जुड़े मुद्दों पर करेंगे बात

बाइक से गिरे युवक की मौत
जिले तेजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मगदूपुरा के अंचलपुरा निवासी बबलू पिता मुलायम गौड़ 35 की मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। खेत से घर जाते समय उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें