फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: कांग्रेस के समर्थन में प्रचार करेगी आम आदमी पार्टी, इंडी गठबंधन के तहत लिया फैसला

Tue, 23 Apr 2024 09:32 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह में लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी के समर्थन में प्रचार करेगी। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक पत्रकारवार्ता कर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन गुरू ने प्रेस को जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय टंडन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
जानकारी देते पूर्व विधायक अजय टंडन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी के समर्थन में प्रचार करेगी। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक पत्रकारवार्ता कर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन गुरू ने प्रेस को जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय टंडन भी मौजूद थे।
विज्ञापन


पत्रकारवार्ता के दौरान महत्वपूर्ण बात यह रही कि आप पार्टी के जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में कोई ईवीएम हैक नहीं हुई थी। उस चुनाव में भाजपा अपनी योजनाओं के दम पर चुनाव जीती थी। हालांकि इस बात को लेकर कुछ देर के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आप कार्यकर्ताओं के बीच विरोधाभास भी हुआ, लेकिन बाद में मामले को संभाल लिया गया।

दमोह के पूर्व विधायक अजय टंडन की मौजूदगी में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मंगलवार शाम यह पत्रकारवार्ता हुई।जिसमें आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन गुरू सहित कई आप कार्यकर्ता पहुंचे थे। ईवीएम हैक पर किए सवाल का जवाब देते हुए आप पार्टी जिला अध्यक्ष गुरू ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीन हैक नहीं हुई थी। किसानों को 6000 और महिलाओं को लाड़ली बहना के तहत साढ़े 1200 रुपये दिए। यहां पर गरीबी, बेरोजगारी बहुत अधिक है।
विज्ञापन


जरा से पैसों में भी लोग जो चाहे कर देते हैं। इसके अलावा और भी कई योजनाएं थी जिसके कारण भाजपा मध्य प्रदेश में चुनाव जीती है। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह बात अलग है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ईवीएम मशीन हैक करेगी। जिला अध्यक्ष ने बताया कि इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेगी। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा इस लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सहित कई पार्टियां हमें सहयोग कर रही हैं। इस दौरान कई कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें