फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह सीट पर कम मतदान ने बढ़ाई प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन, 2019 के मुकाबले 9.34% कम वोट पड़े

Sat, 27 Apr 2024 10:38 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिला प्रशासन ने इस लोकसभा चुनाव में 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा था। लेकिन, यहां सिर्फ 56.48 प्रतिशत मतदान ही हो पाया जो पिछले साल 65.82 प्रतिशत वाेटिंग से 9.34 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
दमोह में 56.48 प्रतिशत मतदान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में दमोह सीट पर 56.48 फीसदी मतदान हुआ है। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां 65.82 फीसदी वोटिंग हुई थी। यानी, इस बार 9.34 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। जिससे दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की दिलों की धड़कन बढ़ गई है। हालांकि, दोनों ही प्रत्याशी जीत को लेकर अपने अपने दावे कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जीतोड़ मेहनत की। लेकिन, मतदाता पोलिंग तक उतनी संख्या में नहीं पहुंचे जितनी उम्मीद की जा रही थी। कम मतदान होने का सबसे बड़ा कारण 26 अप्रैल को हुईं अधिक शादियों को बताया जा रहा है।  अधिक मुहूर्त होने और गर्मी के चलते भी मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचे। जिला प्रशासन ने इस लोकसभा चुनाव में 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा था। लेकिन, यह सिर्फ 56.48 प्रतिशत ही हो पाया जो पिछले साल 65.82 प्रतिशत मतदान से 9.34 प्रतिशत कम है।

2019 लोकसभा चुनाव से कम हुआ मतदान
हैरानी की बात यह है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से भी इस बार की स्थिति खराब हो गई। इस बार पथरिया विधानसभा में 57.82% मतदान हुआ है। जबकि पिछले चुनाव में 67.13% मतदान हुआ था। इसी तरह दमोह विधानसभा में 58.02% मतदान हुआ, जबकि पहले 66.19% हुआ था। जबेरा विधानसभा में 59.49% वोटिंग हुई, जबकि पिछले बार 71.57% वोट पड़े थे। हटा विधानसभा में 59.98% मतदान हुआ, 2019 में यहां 69.76 फीसदी वोटिंग हुई थी। 
विज्ञापन


प्रत्याशियों के अपने दावे
भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह का कहना है कि इस बार जनता ने भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। हमारे ऊपर भगवान जागेश्वरनाथ और मां नर्मदा का आशीर्वाद है। इस बार ऐतिहासिक मतों से विजयश्री प्राप्त होगी। कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मान और सम्मान का वोट दिया है। कम वोटिंग होने से साफ है कि जनता भाजपा के साथ नहीं है, हम 100 प्रतिशत जीत रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें