फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: 11 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर किया अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Fri, 24 Oct 2025 11:13 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

नाबालिग पहले से आरोपी को पहचानता था इसलिए उसे भी अंदेशा नहीं था कि वह ऐसा गंदा काम भी कर सकता है। उसे साथ चलने पर जब कुछ संदेह हुआ तो विरोध भी किया, लेकिन आरोपी उसे उठाकर भाग गया और घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
जबेरा थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 साल के नाबालिग बच्चे का अपहरण कर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की खोजबीन कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है गुरुवार को परिजनों से जबेरा थाना में मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन


बच्चे का किया अपहरण
फरियादी ने जबेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके 11 साल बेटे का बुधवार रात महेंद्र गौड़ नामक युवक अपहरण कर अपने साथ ले गया था। आरोपी बच्चे को तालाब के पास ले गया और तालाब की मेढ़ के किनारे उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। बच्चा किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। 

ये भी पढ़ें- दमोह कलेक्टर की फोटो लगाकर फेक व्हाट्सएप अकाउंट पर मांगी मदद, सायबर सेल ने शुरू की जांच
विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि शिकायत मिलते ही तत्काल मामला दर्ज किया गया। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी और एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर गुरुवार दोपहर आरोपी महेंद्र गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। वह कई जगह छिपने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे खोज लिया। जिला अस्पताल में एमएलसी के लिए जब उसे लाया गया तब लोगों में आक्रोश भी देखा गया। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पहले से थी जान पहचान
नाबालिग पहले से आरोपी को पहचानता था इसलिए उसे भी अंदेशा नहीं था कि वह ऐसा गंदा काम भी कर सकता है। उसे साथ चलने पर जब कुछ संदेह हुआ तो विरोध भी किया, लेकिन आरोपी उसे उठाकर भाग गया और घटना को अंजाम दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें