शुक्ला ने बताया कि जब उन्होंने नंदिनी से इस बार में पूछताछ की तो उन्हें उस पर शक हो गया। जिसके बाद उसने पूरी कहानी बता दी। शुक्ला ने बताया कि खान की शादी आएशा से साल 1991 में हुई थी लेकिन खान के अन्य कई महिलाओं के साथ भी संबंध थे। मामले पर खान की पत्नी आएशा का कहना है कि उसका पति लड़कियों को नर्स की नौकरी का लालच देकर बाद में उनके साथ रेप करता था। उसने बताया कि वह उसकी भतीजी नंदिनी के साथ भी
रेप कर चुका था। उस वक्त नंदिनी की उम्र महज 11 वर्ष थी। जिसके बाद वह गर्भवती भी हो गई थी।
आएशा ने दावा करते हुए पुलिस को बताया कि खान के इतने गलत कामों के बाद भी मामला शांत हो चुका था लेकिन बाद में उसके परिवार को खान के बारे में सबकुछ पता चल गया तो उसे ये कदम उठाना पड़ा। उसकी भतीजी नंदिनी के पति पवन ने दो लोगों राजेंद्र मालवीय और धीरज को इस काम के लिए बुलाया।
ये दोनों व्यक्ति 12 जून को जबलपुर पहुंचे जहां आएशा ने अपने पति खान के गुप्तांग काटने के लिए दोनों को 10-10 हजार रुपये दिए। लेकिन बाद में पवन ने फैसला किया कि खान के गुप्तांग कटवाने से बेहतर होगा कि उसे जान से मरवा दिया जाए। फिल्हाल पुलिस आएशा, राजेंद्र और नंदिनी को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि पवन और धीरज अभी भी फरार हैं।