मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। वहीं, हादसे में चार महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर को विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस जोरदार धमाके से आसपास के पांच मकान धराशाई हो गए। मकान के मलबे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बाहर निकाला गया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।